कुल्लू कालेज में इतिहास संकाय की फेयरवेल पार्टी के दौरान कार्यक्रम का लुत्फ उठाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू कॉलेज में इतिहास विभाग ने इतिहास मेजर विदाई समारोह धूमधाम से मनाया। इस समारोह में समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुष्पा शासनी ने शिरकत की। इस मौके पर इतिहास विभाग की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें विभाग के छात्रों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। वहीं कार्यक्रम के अंत में छात्र अध्यापकों के साथ खूब थिरके।
इस संबंध में अली जोन सिंह प्रेमी ने बताया कि विदाई समारोह के अवसर पर मिस्टर हिस्ट्री मनीष और मिस हिस्ट्री मनीषा को चुना गया। इस समारोह में डी पाइरेट्स ग्रुप ने खूबसूरत डांस भी पेश किया। सभी सीनियर विद्यार्थियों ने सभी जूनियर का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रोफेसर मंदीप शर्मा, डोलमा, रूपा, रेखा, सोम नेगी, दुनी चंद, प्रियंका समेत छात्र रितिका, दीपिका, संगीता, पूनम, निशा, लामो, शिवम, आदित्य, जॉनी और दिनेश आदि मौजूद रहे।