फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए सरवरी पुल बंद

विज्ञापन
कुल्लू के सरवरी नदी पर पुल पर  दोपहिया वाहनों को रोकने के लिए लगाए जा रहे लोहे के ऐंगल।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी और लोअर ढालपुर को जोड़ने वाले पुल से दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस पुल को सिर्फ राहगीरों के लिए बनाया गया है लेकिन दो पहिया वाहन भी इसी पुल से गुजर रहे थे। इससे राहगीरों को दिक्कतें हो रही थीं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर से इस समस्या का समाधान करने की मांग की थी। नगर परिषद ने पुल के एक तरफ लोहे के खंभे लगा दिए हैं ताकि दोपहिया वाहन पुल से न गुजर सकें।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार ओम प्रकाश ने बताया कि लोगों को समस्या को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के ध्यान में मामला लाया था। अब राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने समस्या को सुलझाने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें