फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा मनाली

विज्ञापन
मनाली में निकाली शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
मनाली। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान रविवार को मनाली जय जगन्नाथ के जयघोष और हरे कृष्ण, हरे रामा के भजन कीर्तन से गूंज उठा। इस्कॉन संस्था की ओर से आयोजित तीसरी रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रथयात्रा सिविल अस्पताल मनाली के मैदान से शुरू होकर माल रोड होते हुए मनुरंगशाला तक निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के सुसज्जित रथों के साथ श्रद्धालु पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन कर नाचते-गाते चले। हरे कृष्ण, हरे रामा के संकीर्तन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा गया। मनुरंगशाला में महाआरती के बाद भगवान को पारंपरिक 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया।
इस्कॉन संस्था के महासचिव पुष्पेंद्र ने बताया कि वीरवार को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली गई थी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उसी परंपरा और भावना को आगे बढ़ाते हुए मनाली में भी तीसरी बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों ने भाग लेकर आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें