फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हैंडबाल में सपना, सेवन वॉरियर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को हैंडबाल के मुकाबले हुए। इसमें पुरुष और महिला वर्ग में दो-दो टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में सपना और पलक की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सपना की टीम ने पलक की टीम को 6-4 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

विजेता टीम में सपना, श्रेया, शगुन, दया, आशी और दिव्या शामिल रहीं। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला सेवन वॉरियर और पार्वती बॉय के बीच खेला गया। इसमें सेवन वॉरियर ने पार्वती बॉय टीम को 9-8 के अंतर से मात दी। यह मुकाबला अंत तक रोचक बना रहा। अंतिम पलों में सेवन वॉरियर ने बाजी मार ली।
विजेता टीम में अंकुश, आर्यन नेगी, ऋषभ, संयम, अंशुल, नरेश और नवीन शामिल रहे। हैंडबाल प्रतियोगिता की विजेता टीमों के खिलाड़ियों को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की खेल अध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. ओम प्रकाश, खेल सहायक सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें