फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: संजौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 ग्राम चिट्टा और सात ग्राम एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:32 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला पुलिस ने संजौली में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और सात ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों बतीश कॉलोनी के पास नशीले पदार्थ बेचने की नीयत से घूम रहे थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर नशे के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजौली में दो आरोपियों को करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग सात ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना संजौली में एफआईआर नंबर 65/2026 दर्ज की है। मामला 4 सितंबर 2026 का है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर की शाम संजौली पुलिस टीम लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बतीश कॉलोनी के पास चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ बेचने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से करीब 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और लगभग सात ग्राम एमडीएम बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलदेव सिंह (45) पुत्र लाभ सिंह निवासी सेक्टर 41-डी, बढ़ेड़ी, चंडीगढ़ और साहिल (23) पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव देवग, डाकघर देवला, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद और आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इसके अलावा आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों और नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें