फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 60 फीसदी तक घटाई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। संक्रमण से ठीक होने की दर 96 फीसदी पहुंच गई है। घाटी में अब बहुत कम लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने एक फरवरी से 60 फीसदी तक सैंपलिंग कम कर दी है। जनवरी में विभाग रोजाना 500 से 800 लोगों के सैंपल ले रहा था।
विज्ञापन

फरवरी शुरू होते ही विभाग ने सैंपलिंग कम कर दी है। अब रोजाना 80 से 400 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और कामगारों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों के आरटीपीसीआर और जिला वासियों के अधिकतर रैपिड टेस्ट लिए जा रहे हैं। जिले में पांच फरवरी तक सक्रिय मामलों की संख्या 235 है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मामलों में कमी आने के बाद सैंपलिंग अभियान की गति धीमी कर दी है। दो से छह फरवरी तक जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से 1097 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 169 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 928 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही है। पांच दिन में 243 लोगों ने कोरोना को हराया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना से स्थिति सामान्य बनी हुई है। ऐसे में विभाग ने सैंपलिंग अभियान को धीमा कर दिया है, लेकिन रोजाना सैंपल लिए जा रहेे हैं।
विज्ञापन

दिन सैंपल पॉजिटिव रिकवरी
बुधवार 384 44 22
वीरवार 231 25 86
शुक्रवार 134 16 62
शनिवार 263 18 54
रविवार 85 12 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें