फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन्य प्राणी विभाग की ओर से कुल्लू में रविवार को मिनी मैराथन करवाई गई। मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व थीम पर आधारित मैराथन में पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया। इसमें कुल्लू कॉलेज सहित 10 स्कूलों के 150 विद्यार्थी ढालपुर से लेकर नेचर पार्क मौहल तक दौड़े। मिनी मैराथन में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में छात्र विद्यालय कुल्लू के रोहित ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्टी के आयुष ठाकुर तथा छात्र विद्यालय कुल्लू के अनुराग ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में छात्रा विद्यालय सुल्तानपुर की साक्षी, सोनिया ठाकुर और किरण ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।
सीपीएस ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में होने वाली पौधरोपण में 60 फीसदी फलदार पौधे होने चाहिए। इससे जंगली जानवरों का नुकसान भी कम होगा। इस दौरान अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा, डीएफओ वन्य प्राणी कुल्लू राजेश कुमार शर्मा, डीएफओ एंजेल चौहान, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें