फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्र बास्केबाल टीम ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 29 Dec 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति बास्केटबाल संघ तथा कुल्लू जनजातीय हास्टल के संयुक्त तत्वावधान में ढालपुर में विंटर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 15 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


समापन समारोह में जिला भाजपा लाहौल-स्पीति के पूर्व महामंत्री जवाहर शर्मा बतौर मुख्यमंत्री शरीक हुए। जवाहर शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संघ के संयुक्त सचिव जॉन सिंह प्रेमी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में रुद्रा टीम ने भुंतर की टीम को कड़े मुकाबले में चार अंकों से हरा कर प्रतियोगिता जीती। रुद्रा टीम ने 76, जबकि भुंतर की टीम ने 72 अंक बटोरे।

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जवाहर शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ शारीरिक तौर पर दक्ष होना भी अनिवार्य प्रतियोगिता के लिए जवाहर शर्मा ने आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें