फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी और सोनू बने बेस्ट एथलीट

Sat, 19 Sep 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर खेल मैदान में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की 39वीं दो दिवसीय एथलीट मीट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धनेश्वरी शर्मा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय एथलीट मीट प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट रोशनी और सोनू रहे। छात्रा वर्ग की दस हजार मीटर दौड़ में संगीता प्रथम, मोनिशा दूसरे और संजू तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, मीता दूसरे और हेमलता तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग 400 मीटर दौड़ में रजत प्रथम, अरविंद दूसरे और सोम प्रकाश तीसरे स्थान पर हे। 10 हजार मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, खीमी राम दूसरे और केशव तीसरे स्थान पर रहे।

 छात्र वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में पूरन देव प्रथम, संजय दूसरे और चेतन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, छात्रा वर्ग की इसी प्रतियोगिता में संगीता बौद्ध प्रथम, मीता दूसरे और संगीता तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की हाईजंप प्रतियोगिता में संजय प्रथम, सुंदर सिंह दूसरे और निर्मल तीसरे स्थान पर रहीं। मटका रेस में चीनू प्रथम, संगीता बौद्ध दूसरे और पूनम तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रा वर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में रोशनी देवी प्रथम, दीपिका दूसरे और संगीता बौद्ध तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग मुकाबले में निर्मल और राजन गुप्ता ने पहले स्थान पर बाजी मारी। जबकि, रविकांत दूसरे और तेज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें