फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 यात्रियों ने पार किया रोहतांग दर्रा

Sat, 27 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, केलांग
विज्ञापन
विज्ञापन
चार उड़ानों से शनिवार को मरीज और स्कूली बच्चों समेत कुल 140 यात्री रोहतांग दर्रा के आरपार हुए। पहली उड़ान भुंतर-उदयपुर के बीच भरी गई। इसमें 19 को लाहौल और 1 मरीज तथा 4 बच्चों समेत 22 यात्रियों को कुल्लू पहुंचाया गया। भुंतर-रावा के बीच भरी गई दूसरी उड़ान से 16 को लाहौल और 45 बच्चों समेत 20 यात्रियों को कुल्लू के लिए लिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


वहीं सिंतगरी के लिए भरी गई तीसरी उड़ान से 13 को लाहौल और 16 लोगों को कुल्लू पहुंचाया गया। हेलीकॉप्टर ने चौथी उड़ान तांदी डाइट के लिए भरी। इस उड़ान से 15 यात्रियों को लाहौल और 2 बच्चों समेत 16 लोगों को कुल्लू के लिए लिफ्ट किया गया। उड़ान समिति के सह प्रभारी विजय ने बताया कि रविवार को हेलीकॉप्टर किलाड़ के लिए उड़ान भरेगा। हेलीकाप्टर में निर्धारित 20 यात्रियों को लिफ्ट नहीं किए जाने से जनता में भारी रोष पनप रहा है। बीडीसी चैयरमेन संजीव कुमार का कहना है कि जब सरकार कंपनी को एमआयू के तहत प्रति घंटे के हिसाब से पूरा भुगतान कर रहा है तो ऐसे में 20 यात्रियों को क्यों नहीं उठाया जा रहा है।

हालांकि शनिवार को इस मुद्दे को विधायक रवि ठाकुर ने सदन में भी उठाया। वहीं लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मेघ चंद प्रभुजी ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से अपील की है कि यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए। 31 मार्च और घाटी में खेतीबाड़ी का सीजन शुरू होने के साथ कुल्लू से लाहौल आने वाले यात्रियों संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें