फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दलदल बनीं सड़कें, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मौसम के करवट बदलने के बाद लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह से कुल्लू में बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर हुई बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। समूची घाटी में शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में यह दूसरी बार है, जब निचले क्षेत्रों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बारिश के बाद करीब आधा दर्जन संपर्क सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। संपर्क सड़कें बारिश के बाद दलदल बन गई हैं। प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। लोग सुबह से अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। बाजार में बारिश के चलते कम रौनक देखने को मिली। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र निकाल दिए हैं। ढालपुर के समीप रविवार को रेहड़ी-फड़ी वालों के पास गर्म वस्त्रों की खरीददारी होती रही। जिला प्रशासन की ओर से बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों की ओर न जाने की अपील की गई थी। जिले में बारिश के बाद घास कटाई का काम प्रभावित हुआ है। हालांकि लहसुन की बिजाई के लिए बारिश को बेहतर माना जाना जा रहा है। इससे खेतों में लहसुन की बिजाई के लिए पर्याप्त नमी हो जाएगी। उधर, इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे ऊंचाई वाले स्थानों की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें