उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने तांदी-मनाली मार्ग तेलिंग नाला से तांदी तक आपातकाल फोर बाई फोर वाहनों के लिए (सिंगल लाइन बिना पास) शुक्रवार को बहाल कर दिया।
उदयपुर-तांदी मार्ग कारगा छोर से लोट और उदयपुर से क्वांग नाला तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल है। बीआरओ 94 आरसीसी के कनिष्ठ अभियंता शुभम ने बताया कि अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल की ओर मशीन साडा बैरियर से करीब 400 मीटर पीछे है। रविवार तक आपातकाल सिंगल लाइन फोर बाई फोर वाहनों के लिए केलांग-मनाली सड़क बहाल हो सकती है।
जिले में अभी 285 सड़कें बंद चल रही हैं। बिजली के 150 ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। पेयजल की सात योजनाएं भी प्रभावित हैं। उधर शुक्रवार को लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी एवं एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने तांदी पुल से आगे बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण किया। संवाद