फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी शोर के बाद फिर दब जाता है सड़क का मुद्दा

सार

बंदल पंचायत के प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि सेब व पर्यटन सीजन एक साथ चलने से किसानों व बागवानों को परेशानी होती है। तंग सड़क में घंटों जाम लगता है। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव सड़क को डबललेन करना सरकार भूल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की नौ पंचायतों को जोड़ने वाली और धार्मिक स्थल बिजली महादेव की कुल्लू-बिजली महादेव सड़क दशकों से डबललेन नहीं हो पाई है। हर बार चुनाव के समय नेताओं से आश्वासन ही मिलते हैं। मुख्यमंत्री भी सड़क को डबललेन करने की घोषणा कर चुके हैं। बिजली महादेव में देश-विदेश के सैकड़ों पर्यटक दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में अब लोकसभा चुनावों में यह मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन

बिजली महादेव घाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हर साल यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन 22 किलोमीटर तंग सड़क में पास की जगह नहीं है। ऐसे में जाम लगना यहां मामूली बात हो गई है। दशहरा के दौरान भी करीब डेढ़ से दो घटों तक रामशिला के पास ही जाम लग रहा था। घाटी के लोग लंबे समय से बिजली महादेव सड़क को डबललेन करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। ऐसे में अब लोग राजनीतिक दलों के नेताओं से यही सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब बिजली महादेव सड़क को डबललेन किया जाएगा, जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो। उधर, इस संबंध में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी बात को पूरा नहीं कर पाए हैं। बिजली महादेव सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। बिजली महादेव सड़क को भ्रैंण पंचायत के देउघरा तक जोड़ा जाएगा। उधर, भाजपा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष ठाकुर चंद ने कहा कि कुछ कारणों के चलते इस काम में बाधा आई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भी इस मसले को उठाया गया है। सरकार प्रमुखता से इस दिशा में कार्य कर रही है।
किसानों, बागवानों को होती है परेशानी
बंदल पंचायत के प्रधान गोपाल ठाकुर ने कहा कि सेब व पर्यटन सीजन एक साथ चलने से किसानों व बागवानों को परेशानी होती है। तंग सड़क में घंटों जाम लगता है। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव सड़क को डबललेन करना सरकार भूल गई है।
विज्ञापन

मुआवजा देने के बावजूद सड़क डबललेन नहीं
हलैणी गांव के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि विभाग करीब दस किमी सड़क का कई लोगों को मुआवजा दे चुका है। इसके बावजूद सड़क को डबललेन न करने की प्रक्रिया समझ से परे है। सरकार की ओर से लोगों को महज आश्वासन ही मिलते रहे हैं।
तंग सड़क से कई पर्यटक कर लेते हैं किनारा
बंदल निवासी महिंद्र सिंह ने कहा कि तंग सड़क पर पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई पर्यटक यहां आने से तौबा कर लेते हैं। जब सड़क डबललेन होगी तो निश्चित रूप से यहां पर पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
आज तक घाटी की समस्या का समाधान नहीं
सेउगी पंचायत के झौल निवासी राजेंद्र नैय्यर ने कहा कि चुनाव के दौरान हर बार यह मुद्दा लोगों की ओर से उठाया जाता है। लेकिन आज तक घाटी की इस मुख्य समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बिजली महादेव डबललेन सड़क समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें