फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : पांच दिन बाद मनाली-केलांग मार्ग बहाल

विज्ञापन
बंजार के सोझा के समीप बर्फबारी के बाद ढकी कार।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग/कुल्लू। अटल टनल होकर करीब पांच दिन बाद मनाली-केलांग और मनाली-उदयपुर के बीच फोर-बाई-फोर, टाटा सूमो और बोलेरो के लिए मार्ग बहाल हो गया है, लेकिन फिलहाल स्थानीय लोगों को ही बिना अनुमति के आवाजाही को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

अटल टनल से दक्षिणी छोर में सड़क किनारे बर्फ की ऊंची दीवारों के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत पेश आ रही है। सैलानियों को अपने वाहन अटल टनल ले जाने के लिए अभी प्रशासन ने रोक लगाई है। सैलानियों को अभी अटल टनल का दीदार करने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि फरवरी में हो रही भारी बर्फबारी से अटन टनल को अभी सैलानियों के लिए प्रशासन ने बंद किया है ताकि कोई हादसा पेश न आ सके। अभी सैलानी मनाली, हिडिंबा, नेहरूकुंड समेत अन्य स्थानों में चहलकदमी कर रहे हैं और बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। उधर, बंजार के जलोड़ी दर्रा में भी सैलानी बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। सैलानी घयागी से सोझा तक बर्फ के बीच पैदल चल रहे हैं। यहां की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। लाहौल आपदा प्रबंधन से मिली सूचना के मुताबिक जिस्पा सरचू, ग्राम्फु, छतदु, दारचा, शिंकुला, लोसर, छोटा ददा और किलाड़ सड़कें अभी बंद हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि अटल टनल होकर करीब पांच दिन बाद मनाली-केलांग और मनाली-उदयपुर के बीच फोर-बाई-फोर, टाटा सूमो व बोलेरो के लिए मार्ग बहाल कर दिया है। जबकि अन्य मार्गों की बहाली का का जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें