फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक वाहन लुढ़का; चालक की मौत, 3 घायल

Sat, 03 Sep 2016 10:15 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
विज्ञापन
crime scene - फोटो : crime scene demo
विज्ञापन
13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा के पास एक पर्यटक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल केलांग में दाखिल किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन मेें जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेह से मनाली की ओर आ रहा वाहन शुक्रवार रात करीब दस बजे रोहतांग दर्रा से दो किलोमीटर पीछे लाहौल की तरफ से अनियंत्रित होकर सड़क से करीब साठ मीटर नीचे जा लुढ़का। वाहन पर्यटकों को लेकर लेह से मनाली की तरफ आ आ रहा था। हादसे में गाड़ी चालक नेपाल निवासी म्युरमा (उम्र 53) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केलांग रमन कुमार मीणा ने कोकसर पुलिस को मौके के लिए रवाना किया और पुलिस ने यहां से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन चालकों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल केलांग पहुंचाया। घायलों की पहचान पंजाब के मोगा निवासी (22 साल) के बुहार सिंह, (21 वर्षीय) नवप्रीत सिंह निवासी मोगा तथा (20 साल) के सतपाल निवासी शंकरगढ़ के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने परिजनों के साथ मनाली के बाहंग में रहता था। इधर, एसपी लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। वहीं, सीएमओ केलांग डॉ. नरेश चंद ने कहा कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें