फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं को मिला दशहरा उत्सव का निमंत्रण

Fri, 02 Sep 2016 09:59 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
अराध्य बिजली महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला के 292 देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र मिल गए हैं। करीब एक माह पूर्व दशहरा उत्सव समिति द्वारा जिला के सभी एसडीएम और तहसीलदारों के माध्यम से भेजे गए निमंत्रण पत्र जिला देवी देवता कारदार संघ के सभी 11 खंडों के कारदारों को मिल गए हैं।
विज्ञापन

 समिति द्वारा भेजे गए बुलावा पत्र के बाद संबंधित देवी देवताओं ने दशहरा उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इसमें कुछ देवी देवता दशहरा में भाग लेने का फैसला उनके कारकूनों व देवलुओं की होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता वाले दशहरा उत्सव में इस बार देव समाज को गत साल के मुकाबले अधिक देवी देवताओं के आने की उम्मीद है। जिला के बंजार क्षेत्र के करीब 100 तथा बाह्य सराज आनी-निरमंड के दो दर्जन देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र मिले हैं। हालांकि दशहरा उत्सव के लिए अभी करीब डेढ़ माह का समय शेष है, बावजूद दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि अधिकतर देवी देवताओं को दशहरा उत्सव समिति द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र मिल गए हैं और तैयारियां भी लगभग शुरू कर दी हैं। एक या दो सितंबर को जिला देवी देवता कारदार संघ के सभी 11 खंडों के प्रधानों के साथ एक बैठक होगी, जिसमें दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें