फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमा नाले में लुढ़की कार, युवक की मौत

Thu, 24 Nov 2016 09:49 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लगघाटी में बुधवार रात्रि एक कार करीब 100 मीटर नीचे सूमा नाले में लुढ़क गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया। कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचपी-34 डी-2101 आई ट्वेंटी कार लगवैली को जोड़ने वाले मार्ग पर सूमा नामक जगह के पास चुटदीधार ढांक से अनियंत्रित नाले में जा गिरी। रात के समय हुए इस हादसे की भनक किसी को नहीं लगी, वीरवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुल्लू थाना के एएसआई धनी राम व उनकी टीम ने गहरे नाले में उतर कर जांच की तो मौके पर एक युवक मृत पाया गया। जिससे कड़ी मशक्कत से सड़क पर पहुंचा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां पर मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के मुताबिक वाहन लगवैली से कुल्लू की तरफ आ रहा था। हादसे में हुई युवक की पहचान 33 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी कुटिआगे भुंतर के रूप में हुई है। कुल्लू थाने में केस दर्जकर एएसआई धनी राम को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इधर, एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तकनीकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें