फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर 30 तक रोक

Mon, 15 Sep 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जिप लाइन और रिवर क्रॉसिंग के लिए भी करना होगा इंतजार
विज्ञापन


दो महीने के प्रतिबंध के बाद आज से शुरू होनी थीं साहसिक गतिविधियांसंवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा के बीच जिले में साहसिक गतिविधियों पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी गई है। ऐसे में अभी कुल्लू में करवाई जाने वाली पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग के साथ जिप लाइन और रिवर क्रॉसिंग की गतिविधियां नहीं हो पाएंगी।
मानसून सीजन के चलते जिले में 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। यह रोक हर साल रहती है। ऐसे में 16 सितंबर से जिले में साहसिक गतिविधियां शुरू होनी थीं लेकिन आपदा के बीच सड़कें बंद होने के साथ कई जगह साइटों को नुकसान पहुंचने पर अब 30 सितंबर तक इन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक साहसिक गतिविधियां दो महीने के लिए बंद रखी गई थीं। आम तौर पर 16 सितंबर से कुल्लू जिले में साहसिक गतिविधियां शुरू हो जाती थीं। सोमवार को तकनीकी कमेटी ने ब्यास नदी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने निरीक्षण में पाया है कि अभी ब्यास नदी का प्रवाह भी अधिक है। ब्यास नदी तक जाने वाले रास्ते भी नहीं हैं। इसके साथ ही बाढ़ से ब्यास नदी में राफ्टिंग का ट्रैक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग अभी नहीं हो सकेगी। कुल्लू और मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी पांच फीसदी से भी कम है। ऐसे में साहसिक गतिविधियों से पर्यटन के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। रिवर राफ्टिंग पॉइंट पिरड़ी और बबेली में पर्यटकों की खूब चहल-पहल बनी रहती है। साहसिक गतिविधियां रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग आदि शुरू होने से पर्यटक एक बार फिर कुल्लू की तरफ रुख करेंगे। जिले में रिवर, पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक गतिविधियों से करीब 10,000 से अधिक युवा जुड़े हैं। इन युवाओं को साहसिक गतिविधियों से सीधे तौर पर रोजगार मिलता है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने कहा कि ब्यास नदी में आई बाढ़ को देखते हुए साहसिक गतिविधियों पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें