कुल्लू कालेज में कबड्डी के मैच में दमखम दिखातीं खिलाड़ी।
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में इंटर कॉलेज खेलकूद में सोमवार को महिला एवं पुरुष वर्ग के कबड्डी मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में 14 और महिला वर्ग में 2 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला ऋषि स्टार और अपर वैली टीम के बीच खेला गया। इसमें ऋषि स्टार ने अपर वैली को 38-25 के अंतर से हराया। विजेता टीम में अंकिता, निकिता, राधिका, अंचल, स्नेहा, स्विंकी, मुस्कान शामिल रहीं। विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मंदीप शर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
पुरुष वर्ग में पहला मैच युवा पलटन और शिकारी बॉय के बीच हुआ। इसमें युवा पलटन टीम जीती। इसके बाद वुल्फ ने सराज वैली, कबड्डी वॉरियर ने रितेश, बॉय हॉस्टल ने पार्वती बॉय, रूपी वैली ने थाला बॉय और जेजे जाणा ने एनएनएस को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में युवा पलटन ने सराज बॉय, जेजे जाणा ने रूपी वैली, बॉय हॉस्टल ने कबड्डी बॉय, मतीन ने वुल्फ को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में युवा पलटन ने बॉय हॉस्टल तथा जेजे जाणा ने मतीन को मात दी। फाइनल मुकाबला जेजे जाणा और युवा पलटन के बीच खेला गया। इसमें जेजे जाणा ने युवा पलटन को 35-20 से मात देकर विजेता का खिताब जीता। विजेता टीम में तुषार, अभि, सुनील, चेतन, मितेश, शिवांग, अभिषेक और कृष शामिल रहे। विजेताओं को महाविद्यालय के कबड्डी खेल के अध्यक्ष प्रो. रवि ठाकुर ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. ज्योति चरण, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. हीरामणि तथा खेल सहायक सतीश कुमार उपस्थित रहे। संवाद