फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किसान संघ के जिला अध्यक्ष चुने ऋषि राज

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी दिलबाग, ओमप्रकाश की देखरेख में हुए चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारतीय किसान संघ जिला कुल्लू के शनिवार को चुनाव हुए। निर्वाचन अधिकारी दिलबाग सिंह और सह निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें ऋषि राज राणा को फिर से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपा गई। जिला मंत्री की कमान रमेश ठाकुर को दी गई। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर तथा डॉ. शेर सिंह बनाए गए। लालचंद और डॉ. चैतन्य को सह मंत्री, प्रेमचंद ठाकुर को कोषाध्यक्ष, अरुण ठाकुर को कार्यालय मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

उमेश पराशर को युवा प्रमुख, कर्म चंद को जैविक प्रमुख, अशोक ठाकुर को प्रचार प्रमुख, धर्मपाल को गो सेवा प्रमुख, डाॅ. कृष्ण ठाकुर को विपणन मंडी प्रमुख, गोपाल शर्मा को विधि सहायक, राजेश तनवर को बागवानी प्रमुख, चेत राम को बीज प्रमुख और गुड्डू को हिमालय आयाम प्रमुख चुना गया है। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री हरिराम पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के उदार तथा उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है। किसानों की आर्थिकी किस तरह बढ़े, इसके लिए भारतीय किसान संघ हमेशा पर्यत्नशील रहता है। उन्होंने किसानों के ऊपर राजनीति करने वाले संगठनों से बच कर रहने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें