फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रिगजिन समफेल बने लाहौल-स्पीति भाजपा के अध्यक्ष

Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ प्रभारी और पदा​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। रिगजिन समफेल हायरपा को लाहौल-स्पीति भाजपा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लाहौल-स्पीति भाजपा चुनाव प्रभारी एवं नाचन के विधायक विनोद कुमार की अगुवाई में जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि केंद्र की योजनाओं से जनजातीय और अल्पसंख्यक वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, इस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। प्रदेश की सरकार भ्रष्ट और मित्रों की सरकार है। भाजपा घर-घर जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। रिगजिन समफेल हायरपा ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, जवाहर शर्मा, मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे, केलांग मंडल अध्यक्ष तंजिन कटोच, उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल, स्पीति मंडल के अध्यक्ष डेमडुल का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें