फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 29 को

Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 29 को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू जिला में पुलिस कांस्टेबलों के पदों के लिए हुए ग्राउंड टेस्ट में उत्तीर्ण महिला व पुरुष उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 29 मई को होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय कुल्लू में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र डिग्री कॉलेज कुल्लू, ब्वायज स्कूल ढालपुर, ओएलएस स्कूल ढालपुर और भारत-भारती स्कूल ढालपुर में स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा सुबह ग्यारह से दोपहर बारह बजे तक होगी। हालांकि उम्मीदवारों को पौने नौ बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। सभी उम्मीदवारों को कॉल लैटर भेज दिए गए हैं। अगर किसी उम्मीदवार को 26 मई तक कॉल लैटर नहीं मिलता है तो वह कुल्लू पुलिस की वेबसाइट kullupolice.in से डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 01902-224700, मोबाइल नंबर 94181-29075, 94180-03105,  94186-13514 पर संपर्क किया जा सकता है। रोल नंबर 939701 से 940797 तक के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र डिग्री कालेज में होगा। रोल नंबर 940798 से 941997 ब्वायज स्कूल ढालपुर, 941998 से  942597 ओएलएस स्कूल ढालपुर और रोल नंबर 942598 से 943107 तक के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र भारत-भारती स्कूल ढालपुर में होगा। इधर, पुलिस अधीक्षक पद्म चंद ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान नकल समेत अन्य चीजों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें