फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के दुर्गम गांवों में वायु सेना के हेलिकाप्टर से पहुंचाया राशन

Fri, 05 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शाक्टी, मरौड़, सरची और बठाहड़ के लिए भेजा 21.20 क्विंटल राशन और 24 तिरपाल
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन से कट गया है इन क्षेत्रों का संपर्क, हो गई थी राशन की कमी
डीसी बोलीं - सड़क से कटे इलाकों में मांग आने पर उपलब्ध करवाई गई खाद्य सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के चार दुर्गम गांवों शाक्टी, मरौड़, सरची और बठाहड़ में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के हेलिकाप्टरों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई गई।
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते इन क्षेत्रों का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया था। इससे कई दिनों से राशन की भारी कमी बनी हुई थी। मौसम साफ होते ही प्रशासन ने राहत अभियान शुरू करते हुए एमआई-17 हेलिकाप्टरों की छह उड़ानों के जरिये जरूरी खाद्य सामग्री और तिरपाल पहुंचाए।
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकाप्टर के माध्यम से 21.20 क्विंटल राशन और 24 तिरपाल प्रभावित क्षेत्रों में एयर ड्राप किए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सड़क से कटे इलाकों में जहां से राशन की मांग आ रही थी, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने पर शुक्रवार को राहत सामग्री भुंतर हवाई अड्डे से भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकाप्टर की छह उड़ानों के माध्यम से शाक्टी, मरौड़, शरची और बठाड़ क्षेत्रों में भेजी गई। आपदा प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चीनी, चाय पत्ती सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों के लिए 24 तिरपाल भी मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें