फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में पहली बार मनाया रक्षाबंधन मेला

Fri, 08 Aug 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में रक्षाबंधन के मौके पर  मिठाई की दुकानों में उमड़ी भीड़-संवाद
विज्ञापन
पांच दिन ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला मंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर ने रक्षाबंधन पर पहली बार मेला मनाया। पांच दिवसीय रक्षाबंधन मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाना रहा।
इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की लगभग 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं की ओर से तैयार हस्तनिर्मित राखियां, घरेलू मिठाइयां, स्थानीय व्यंजन (जैसे सिड्डू, पतरोडू व कचौरी) और सजावटी सामान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। यह मेला पतलीकूहल पुस्तकालय के प्रांगण में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय समन्वयक नीरजा कटोच ने बताया कि मेले के माध्यम से महिलाओं को एक ऐसा मंच मिला जहां वे अपने हाथों से तैयार उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा पाईं। मेले में प्रेरणा, तारा, जहर देवता, शिव शक्ति, वीर नाथ, थान देवता और जमलू आदि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। उधर, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नग्गर खंड की महिलाओं के लिए यह एक छोटी लेकिन सार्थक पहल रही। इससे उन्हें न केवल उत्पादों की बिक्री का मंच मिला है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें