फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार फिर बने कुल्लू खंड कारदार संघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला देवी-देवता कारदार संघ ने निर्विरोध चुनी नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

वीरनाथ मंदिर में हुआ जनरल हाउस, उप प्रधान चुने गए रूम सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू खंड का जनरल हाउस शनिवार को वीर नाथ मंदिर स्थित कुल्लू में हुआ है। इसमें 13 खंड इकाइयों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है। यह चुनाव देवी देवता कारदार संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक दोत राम ठाकुर व जिला महासचिव टीसी महंत की देखरेख में हुए। इसमें उपस्थित कारदारों ने सर्वसम्मति से देवता वीर नाथ कुल्लू के कारदार राजकुमार महंत को फिर से खंड प्रधान चुना।
जबकि उपप्रधान के पद पर रूम सिंह कारदार देवता कस्तूरी नारायण भल्याणी और महासचिव के पद पर खूब राम कारदार देवता ब्रह्मा शेला देऊ बरशैणी पीज, जबकि सह सचिव के पद पर कार्तिक चौधरी कारदार देवता ध्रुव ऋषि अखाड़ा बाजार कुल्लू और कोषाध्यक्ष सेस राम कारदार देवता वराधी वीर खल्याणी मौहल आदि को सर्व सहमति से बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं अतिरिक्त कुल्लू खंड से जिला प्रतिनिधि के रूप में भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह व रुम सिंह सरवरा कारदार देवता जमदग्नि ऋषि पीज को चुना गया। सभी कारदारों ने नवनिर्वाचित खंड कार्यकारिणी कुल्लू के पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित खंड प्रधान राजकुमार महंत ने बताया कि चुनाव की तिथि रविवार रखी गई थी जिसे किसी कारणवश 1 दिन पूर्व ही करना पड़ा।
.....
जनरल हाउस में ये सभी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला कारदार संघ कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, कुल्लू नगर परिषद के अध्यक्ष एवं कारदार देवता रामचंद्र, गोपाल कृष्ण महंत, नगर परिषद कुल्लू के पार्षद एवं कारदार भगवान रघुनाथ दानवेंद्र सिंह, कारदार पार्वती देवी सहित दर्जनों कारदारों ने अपनी हाजिरी भरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें