फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों को निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। साथ ही रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली महाविद्यालय परिसर से नए बस अड्डा तक निकाली गई। स्वयंसेवियों ने नारों के माध्यम से लोगों खासकर युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक से मतदान करने का महत्व भी समझाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयंसेवी दुर्गेश्वरी ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्वयंसेवी कंगना वशिष्ठ तथा भुवनेश्वरी ने भाषण के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर विचार प्रकट किए। स्वयंसेवी शुभम स्वामी तथा हमिंद्रा ठाकुर ने लोगों को आगामी लोकसभा आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें