फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरियर की एकमुश्त किस्त जारी करे सरकार : जगवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार/सैंज (कुल्लू)। प्रदेश सरकार पेंशनरों के वित्तीय लाभ जारी करने में देरी कर रही है, जिसके कारण पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने हाल ही में डीए जारी करने की जो अधिसूचना जारी की है, वह पेंशनरों के साथ भद्दा मजाक है। इस अधिसूचना के अनुसार भुगतान में 30 सालों से अधिक का समय लग जाएगा।
सरकार पेंशनरों को एरियर और डीए की एकमुश्त किस्त जारी करे। यह बात हिमाचल पेंशनर संघ बंजार के अध्यक्ष जंगवीर मियां ने कही। हिमाचल पेंशनर संघ बंजार खंड की मासिक बैठक शुक्रवार को कमला माता मंदिर परिसर में अध्यक्ष जगवीर मियां की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र परमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। महासचिव मोहन शास्त्री ने कहा कि सैंज में हुई बैठक में पेंशनरों ने डीए, एरियर, लीव इन कैशमेंट, महंगाई भत्ता आदि वित्तीय लाभों को सरकार से देने की मांग उठाई है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र परमार ने कहा कि 29 मार्च को पेंशनर दिवस जिला हमीरपुर में मनाया जाएगा। इस दौरान वित्त सचिव जगदीश शर्मा, मीडिया प्रभारी सेसराम शर्मा, सहसचिव रोतम राम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें