फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास की धारा में जल्द हो सकती है राफ्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में करीब एक माह से बंद चल रही साहसिक गतिविधियां जल्द शुरू हो सकती हैं। प्रशासन ने पैराग्लाइडरों और रिवर राफ्टिंग की पासिंग का काम शुरू कर दिया है। जिले में करीब 500 राफ्ट, 500 पैराग्लाइडिंग, 300 स्नो राइडर और 300 माउंटेन बाइक हैं।
जिले में साहसिक गतिविधियों में करीब आठ से दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। जिला प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग व पर्वतारोहण संस्थान मनाली की गठित टीम ने शनिवार को बबेली व पिरड़ी में रिवर राफ्टों का निरीक्षण किया। पैराग्लाइडरों का भी निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा पर्यटन विभाग के पास साहसिक गतिविधियों को चलाने को लेकर सौंपे दस्तावेजों की भी छंटनी की जा रही है। अगर किसी के कागजात अधूरे हैं तो उनको पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों की तकनीकी टीम ने पिरड़ी में रिवर राफ्टों का निरीक्षण किया। इसमें मेडिकल किट के अलावा राफ्टिंग में शामिल जरूरी सामान जांचा गया। साहसिक गतिविधियों पर रोक लगने के बाद कुल्लू जिले के शाढ़ाबाई से लेकर मनाली तक की साइटों में सन्नाटा पसर गया है। उधर, रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष श्याम अत्री ने कहा कि तकनीकी कमेटी ने राफ्टों का निरीक्षण कर दिया है। साहसिक गतिविधियों से जुड़े पर्यटन कारोबारियों को भी बंद पड़ी पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग शुुरू होने की उम्मीद है। अत्री ने कहा कि साहसिक गतिविधियों से जिले में हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमियां दूर करने के दिए निर्देश
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि पैराग्लाइडिंग व राफ्टों का निरीक्षण तथा उनके जरूरी दस्तावेजों को चेक करने का काम तकनीकी कमेटी ने शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो कमियां पाई जा रही, उनको पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें