फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में देह व्यापार का भंडाफोड़, युवती रेस्क्यू, एक महिला गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुंतर के एक होटल में मारा छापा
विज्ञापन

नेपाल मूल की है रेस्क्यू की गई युवती, हमीरपुर जिले की है पकड़ी गई महिला
दिसंबर में मनाली में पकड़ा था गिरोह, चार लड़कियों को भी किया था रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस ने जिले में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भुंतर के चल रहे एक होटल में छापा मारा। इस दौरान एक युवती को रेस्क्यू किया गया। वहीं, वेश्यावृत्ति को अंजाम दे रही एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुंतर इलाके में चल रहे एक होटल में एक महिला देह व्यापार को अंजाम दे रही है। इसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से होटल में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस दौरान होटल से एक 24 साल की नेपाल मूल की युवती को पुलिस ने रेस्क्यू किया। साथ ही वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में हमीरपुर जिले की एक महिला को गिरफ्तार किया है। दिसंबर में पुलिस ने मनाली में देह व्यापार का एक गिरोह पकड़ा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था और चार लड़कियों को भी रेस्क्यू किया था। कुल्लू में जिस्मफरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। भुंतर में होटल में जिस्मफरोशी के आरोप में महिला की गिरफ्तारी के बाद कई तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही एक लड़की को रेस्क्यू किया है। पुलिस थाना भुंतर में इस संबंध में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथ और कौन जुड़े हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस इस पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें