फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में सैलानियों को घुमाने के तय होंगे पैकेज

Mon, 12 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की बैठक में 15 को की जाएगी चर्चा
विज्ञापन

बिना पंजीकरण ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी चलाने वालों पर कसेंगे शिकंजा
झोला छाप ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी शिकायत : राजा

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन की बैठक 15 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यूनियन के कार्यालय में यह बैठक होगी। इसमें मनाली के सभी पैकेज होल्डर भी आमंत्रित किए गए हैं।
बैठक में मनाली में पर्यटकों को घुमाने के लिए नए पैकेज सर्वसम्मति से तय किए जाएंगे। यह बात यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार राजा ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनाली में पैकेज के दाम मनमर्जी से वसूले जा रहे हैं। इस तरह की शिकायतें लगातार यूनियन को मिल रही हैं। इससे पैकेज की दरों में कमी आई है। परिणामस्वरूप टैक्सी ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब मनाली के सभी पैकेज होल्डर बैठक के लिए बुलाए गए हैं। सभी को पत्र भेजकर जानकारी दे दी गई है। बता दिया गया है कि इस बैठक में पैकेज तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी पंजीकरण के ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। यूनियन ने इसकी सूची तैयार कर ली है। पुलिस थाना में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। मनाली के बारे में गलत वीडियो, फोटो या रील बनाने वालों के खिलाफ भी यूनियन कानूनी कार्रवाई करेगी। यूनियन के नाम से चल रहे झोला छाप ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें