फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सम्मान पाकर चहक उठे होनहार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में 55वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नंदलाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। सम्मान पाकर कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल, समूह गीत और नृत्य के अलावा नाटी में समां बांधा। समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नंदलाल ने शैक्षणिक, खेलकूद, एनसीसी समेत विभिन्न गतिविधियों में अव्वल स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का पाठ भी पढ़ाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

....
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
आरुषि, साहिल, सैलजा, माला, नेहा, प्रिया, शिवानी, ललित, तनवी, सविना, मोहित, रविना, जाह्नवी, राहुल, कोमल किरण, गीतांजलि, सिया, संजना, कल्पना, साक्षी, सेजल, मुस्कान, श्वेता, लक्ष्य, विक्रांत, अंकिता, गुंजन, तुषार, कुसुम, अर्चना, अंजलि, मेघना, अनामिका, सपना, अभिषेक, अभि, राधिका, श्रुति, अंकिता, रिया, दीक्षित, अजय, हीना, अदिति, अलिशा, रितिश, ईशा, काजोल, भावना, मालति, शालिनि, कनिका, कशिश, निखिल, अर्पिता, ऋतिक, निता, कामिनी, हर्षिता, भोज प्रकाश, योग्यता, वर्षा, सुदर्शना, पायल, तान्या, जिया, तेंजिन, मोनिका, ममता, महिमा समेत सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें