फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खराहल स्कूल के होनहार नवाजे

Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल/कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक फतेह सिंह ने किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्र-छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश की। प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया।
सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मुख्यातिथि ने उषा, दीक्षा, वंशिका शर्मा, रोहन, मोनिका, सृष्टि, तरुण, नीशा, सेजल, कामना, पायल, शीतल, प्रिया, वंश गौतम, शबनम भारती, जीवन लता, तृषा ठाकुर, वंशज शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में आदित्य, आशीष, वंशिका, मुस्कान, शिवान, अनुज, साक्षी, मनीष, डिंपल, मुस्कान, अरुण, राजीव, आदित्य, ईशा और सुहानी को इनाम दिया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त अध्यापक ज्ञान चंद, डॉ. राम कृष्ण, प्रधान ग्राम पंचायत पुईद सरचंद, उपप्रधान अमन, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन, ओम चंद, रोशन शर्मा और प्रवक्ता समीर भटनागर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें