धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छमाहण में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सेवानिवृत्त आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट बहादुर सिंह जंबाल रहे।
विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर केहर सिंह शामिल रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने कुल्लवी, शिमला नाटी, पंगवाली नृत्य, पंजाबी गिद्दा, नेपाली डांस प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य प्रेम लता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पारितोषिक में शैक्षणिक स्तर पर छठी से लेकर 12वीं तक विद्यार्थियों में पलक, अरमान, अर्णव, विजय लक्ष्मी, मनीषा, मीनाक्षी, मिताली, प्रांजल, आरुषी, कशिश जंबाल, उर्वशी, देवांश राणा, शगुन, आस्था ठाकुर, अमृताराज, सोनाक्षी, नितिन, आदर्श, अनु देवी, आयुष शर्मा, फलेश्वरी, कृतिका और कोमल को पुरस्कृत किया गया।
एनएसएस की गतिविधियों में आरडी में चयनित शिवांश को भी नवाजा गया। हेड बॉय और हेड गर्ल वंशिका के साथ हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन वंशिता ठाकुर, श्रुति जंबाल, नितिन और आस्था ठाकुर, कशिश जंबाल, आदर्श ठाकुर, अनु देवी, हेमलता, अंबिका और किंजल ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम हाउस का खिताब गांधी हाउस को दिया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को अपने जीवन के कटु अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जीवन में जो भी मनुष्य प्राप्त करता है वो कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ हासिल किया जाता है। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रसन्न होकर मुख्यातिथि ने 33 हजार रुपये की राशि स्कूल को भेंट की।