फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वार्षिक उत्सव में नवाजे भुंतर स्कूल के होनहार

Mon, 15 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर स्कूल में वा​र्षिक समारोह के दौरान नृत्य करती हुई छात्राएं। स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से खूब बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में सोमवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोअर कुल्लू किसान एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया थे। उन्होंने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य तिलक राज ने छात्र-छात्राओं और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया। इस दौरान छठीं कक्षा से सोनम, परिधि, सीमी राजपूत, रीना, नव्या, गौरव को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सातवीं की परिनीता, प्रतिज्ञा ठाकुर, कृष्ण, जागृति शर्मा, स्नेहा शर्मा, मानवी, आठवीं से साक्षी, मानवी ठाकुर, गीतिका जाहनवी, रूवल, सिमरन और नवीं से स्नेहा ठाकुर, महेश्वरी देवी, तारा देवी, निवेदिता, सुहाना कश्यप, आयुषी ठाकुर, दसवीं से उदय, हिमानी पंत, आवंतिका, स्नेहा ठाकुर, याश्वी, जमा एक से तनुज, हीना, शीतल ठाकुर, पुष्पेंद्र, अमोदिनी, जमा दो से डिंपल ठाकुर, अभिनव, तनवी, सक्षम जंबाल, राजन, सानिया, कृतिका ठाकुर, भावना को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें