फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिउंड-रैला मार्ग में निकासी नालियां बंद होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। सिउंड-रैला सड़क के किनारों से जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों और खेतों में बारिश का पानी घुस रहा है। निकासी नालियां लंबे समय से मिट्टी और पत्थर से भर गई हैं। इसके चलते बारिश का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। खेतों में उगी फसल भी इससे बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों पूर्ण चंद, नरोत्तम राम, मीने सिंह और इंद्र चंद ने बताया कि जब तक सड़क एनएचपीसी के अधीन थी, तब तक इसका रखरखाव सुचारु रूप से होता था। अब इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग के पास है और नालियों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य ठप पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन आश्वासन ही मिले।
उन्होंने पंचायत में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और तत्काल प्रभाव से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत रैला-2 के प्रधान डाबेराम राणा ने कहा कि सिउंड-रैला सड़क संबंधी शिकायतें ग्रामीणों की ओर से मिली हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क दुरुस्त करवाने की मांग रखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें