फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-रामपुर और कुल्लू-मंडी रूटों पर दौड़ी निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना संक्रमण में जारी पाबंदियों में प्रदेश सरकार राहत प्रदान कर रही है। संक्रमण के फैलने की गति में कमी आने पर निजी बस ऑपरेटरों ने भी बस रूटों में इजाफा किया है। ऑपरेटरों ने लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। वीरवार को कुल्लू-रामपुर और कुल्लू-मंडी रूटों पर निजी बसें दौड़ी हैं। कुल्लू से रामपुर के लिए वाया जलोड़ी दर्रा होते हुए निजी बस सेवा शुरू की गई है। बस पूर्व की भांति अब सुबह साढ़े छह बजे बस अड्डा कुल्लू से चलेगी। वहीं, कुल्लू-मंडी रूट पर
विज्ञापन

भी बसों को भेजा रहा है। लोकल और लंबे 50 रूटों पर निजी बसें रोजाना दौड़ रही हैं।
गौरतलब है कि निजी बस ऑपरेटरों ने बस रूटों में फेरबदल किया है। अनलॉक में बस सेवा बहाल होने के उपरांत ऑपरेटरों ने महज 20 रूटों में ट्रायल पर बसें चलाई। लेकिन अब हालात सामान्य होने पर एचआरटीसी की तरह ही निजी बसों के रूटों को भी बढ़ाया गया है। लोकल के साथ लंबे रूटों पर निजी बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली है। वहीं, एचआरटीसी कुल्लू डिपो 150 में से 108 रूटों पर बसों का संचालन कर रहा है। एचआरटीसी ने भी दो और बस रूट बढ़ाए हैं। निजी बस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि लंबे रूटों पर बस सेवा बहाल की गई है। कुल्लू से रामपुर और मंडी के लिए बसों का संचालन पूर्व की भांति निर्धारित समय सारिणी अनुसार रहेगा। सवारियाें की संख्या बढ़ने पर रूटों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें