फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार सीबीएसई विद्यालयों के बदले प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित चार विद्यालयों के प्रधानाचार्य बदल दिए गए हैं। इन विद्यालयों में अब नए प्रधानाचार्य सेवाएं देंगे। इससे पहले इन विद्यालयों को सीबीएसई में बदलने के बाद प्रधानाचार्य नहीं बदले गए थे। अब शिक्षा विभाग ने फेरबदल किया है। जिला मुख्यालय में स्थित शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में प्रधानाचार्यों को बदला गया है।
विज्ञापन

इसमें शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में नीलम कपूर सूद प्रिंसिपल होंगी। मनाली स्कूल में रामकृष्ण, बंजार स्कूूल में धर्मपाल और आनी स्कूल में शालू गुप्ता बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं देंगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि जिले के कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी मुख्यालय में स्थित चार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में सीबीएसई शिक्षकों की भी तैनाती की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें