फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुंगश-कराणा सड़क पर गड्ढे, वाहनों हो रहे क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कुंगश-कराणा सडक़ तालाब में तब्दील।
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कुंगश-कराणा सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर गड्ढों के कारण छोटे वाहनों के पुर्जे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। खमारला के पास सड़क का एक हिस्सा बीती बरसात में धंस गया था। लोक निर्माण विभाग ने यहां मिट्टी डालकर सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के दौरान यह हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया है।
इससे वाहन चालकों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग से इस स्थान पर सोलिंग करवाकर सड़क को पक्का करने की मांग की गई, लेकिन अभी तक यहां पत्थर तक नहीं लगाए गए हैं। सड़क का करीब 10 मीटर लंबा हिस्सा पिछली बरसात के दौरान टूट गया था।
विज्ञापन

इस स्थान पर डंगे लगाने की आवश्यकता है। सड़क का यह हिस्सा लगातार खतरे की स्थिति में है और यहां से रोजाना छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किया गया तो बरसात के दौरान सड़क का और हिस्सा क्षतिग्रस्त हो सकता है और वाहनों के लिए खतरा बढ़ सकता है।
वहीं, सड़क के आगे पनेई क्षेत्र में भी सड़क की हालत खराब बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और आवश्यक स्थानों पर डंगे लगाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों और वाहन चालकों को परेशानी न झेलनी पड़े। उधर, इस बारे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार का कहना है कि जल्द सड़क को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें