फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul Spiti: शिंकुला में फंसे 10 मजदूरों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, लेह जाते समय खराब हो गई थी गाड़ी

Sun, 12 May 2024 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

लाहौल स्पीति पुलिस ने शिकुंला टॉप में फंसे 10 मजदूरों को रेस्क्यू किया है। दारचा चेक पोस्ट के प्रभारी छोटे लाल, पुलिस कांस्टेबल प्रवेश, राजेंद्र कुमार, अजय पाल और एसपीओ तंजिन रबगे की एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने सराहना की है।
 
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर शिकुंला दर्रा से रेस्क्यू किए गए मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल स्पीति पुलिस ने शिकुंला टॉप में फंसे 10 मजदूरों को रेस्क्यू किया है। शनिवार को 10 मजदूर दारचा से शिंकुला होकर लेह की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे। शिंकुला टॉप में उनकी गाड़ी खराब हो गई। उसी समय बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद यह मजदूर भूखे-प्यासे ठंड में यहां फंस गए। मजदूरों के फंसने की सूचना पुलिस चेक पोस्ट दारचा को मिली। एक टीम शिंकुला टॉप की ओर रवाना हुई।

विज्ञापन


टीम में दारचा चेक पोस्ट के प्रभारी छोटे लाल, पुलिस कांस्टेबल प्रवेश, राजेंद्र कुमार ,अजय पाल और एसपीओ तंजिन रबगे शिकुंला पहुंचे। टीम ने मजदूरों सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित दारचा स्थित अपने चेक पोस्ट में पहुंचाया। यह सभी प्रवासी कामगार थे, पुलिस ने रेस्क्यू के बाद सभी कामगारों को दारचा में ठहराया। मजदूर दिन के समय फंसे थे और शाम होने से पहले उन्हें रेस्क्यू किया गया। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने जवानों के कार्यों की सराहना की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें