फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचोगा में पुलिस ने चप्पा-चप्पा छाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

चचोगा में पुलिस ने चप्पा-चप्पा छाना
महिला की हत्या मामले में रिजर्व बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया
पुलिस के हाथ नहीं लगा सबूत, खंगाले जा रहा होटलों में लगे सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। चचोगा गांव में छह अप्रैल को पत्थरों के बीच स्लीपिंग बैग में महिला का शव बरामद होने के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी है। हत्या के मामले का सुराग लगाने के लिए एसआईटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चचोगा गांव में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
तीन रिजर्व बटालियन के लगभग 50 जवानों को घटना स्थल के सौ मीटर के दायरे में लगाया गया। उन्होंने घटनास्थल की गहनता से जांच की। झाड़ियों के बीच भी बारीकी से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचोगा गांव में महिला की हत्या का मामला अभी भी अनसुलझा है। छह अप्रैल को महिला का शव बरामद हुआ था। स्लीपिंग बैंग में बांधकर शव को पत्थरों के बीच दबाया गया था। महिला के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ था। पहनावे के आधार पर यह शव प्रवासी महिला का लग रहा है, लेकिन इसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि मामले की तफ्तीश के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीआईजी मंडी मधुसूदन की अगुवाई में गठित एसआईटी में आईपीएस सौम्या सांबशिवन और गुरदेव शर्मा को भी शामिल किया गया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें