फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से गिरने पर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के शलेरा गांव में एक व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को शलेरा गांव का 45 वर्षीय लेद राम पुत्र स्व. वरचंद दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद शाम को घर जा रहा था। इस दौरान शाम करीब छह बजे जयपुर नामक स्थान पर रास्ते में उसका पैर फिसल गया और 700 मीटर गहरी ढांक से गिरकर सड़क पर पहुंच गया। जब गांव वालों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन बंजार में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव बंजार अस्पताल भेजा। यहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा है। लेद राम गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी मौत से उसके तीन बच्चों और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बंजार प्रशासन ने लेद राम के परिजनों को पांच हजार की फौरी राहत दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें