फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद जागी पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। काईस पंचायत के पूर्व प्रधान दंपती के साथ मारपीट को लेकर एसपी कार्यालय में हुए बवाल के बाद पुलिस ने शाम को मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हर तरफ से पुलिस पर दबाव बन रहा है। इस पर पुलिस को गिरफ्तारियां करनी पड़ी हैं। दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। पुलिस थाना कुल्लू में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो आरोपी अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं। पति और पत्नी की बुधवार शाम को छरूडूू में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। कुल्लू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि कुल्लू थाना में आरोपी राजकुमार, चंद्रकिरन और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मुख्य आरोपी के बड़े नेताओं के साथ फोटो वायरल
मारपीट मामले के मुख्य आरोपी के सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। मुख्य आरोपी के साथ बड़े नेताओं को देख लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें