फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए 3.81 लाख के प्लॉट बिके

विज्ञापन
बहुद्देशीय भवन सभागार में दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया को अंजाम देते हुए अ​धिकार
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे से शुरू हुई प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में स्थानीय झूला बाजार के लिए दो प्लाॅट बिके। बैग बाजार में भी दो प्लॉट काराबारियों ने खरीदे। इसके अलावा बास्केटबाल मैदान की मार्केट के लिए चार प्लॉट बिके।
विज्ञापन

प्लॉट आवंटन कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन प्लॉट आवंटन के दौरान दशहरा उत्सव समिति को 3.81 लाख रुपये का राजस्व मिला है। बुधवार को भी प्लॉट आवंटन प्रक्रिया जारी रहेगी। दशहरा उत्सव के लिए प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया बहुउद्देश्यीय भवन सभागार में चल रही है। इसके लिए समिति की ओर से अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

प्लॉट आवंटन के दौरान कारोबारियों से सौ रुपये आईकार्ड के लिए जा रहे हैं। इसके अलावा रखरखाब के रूप में प्रति प्लॉट 1500 रुपये लिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें