भुंतर (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर के खिलाड़ियों ने अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सोमवार को स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर कुल 47 मेडल हासिल किए हैं।
विजेता खिलाड़ियों को मेडल के साथ सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। जिला स्तर पर ताइक्वांडो, जूडो में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अध्यापकों के प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की मेहनत से ही यह संभव हो पाया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भानु भंडारी, कोच धर्मवीर आदि मौजूद रहे। संवाद