फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थरमाण और बराधा में चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Tue, 04 Feb 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। थरमाण और बराधा गांवों में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उठाऊ पेयजल योजना का पंप बार-बार खराब होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग से लगातार पानी बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांववासियों अमित, ठाकुर, रितेश, बुद्धि प्रकाश, वेद प्रकाश, राजू और महिला मंडल की प्रधानों ने बताया कि बीते चार दिनों से नल सूखे पड़े हैं। मजबूरन लोगों को दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी ढोने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार जल शक्ति विभाग को शिकायत दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। थरमाण ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान अनूप भंडारी और बराधा महिला मंडल की प्रधान गीता देवी ने जल संकट पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को बुनियादी सुविधा से भी वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पंप को पूरी तरह दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि पंप की मरम्मत कर दी गई है और क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें