फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साहब, स्नो ड्रेस बेचने वालों के हाथों लुट रहे हैं पर्यटक और बदनाम हो रहे हम

Tue, 04 Feb 2025 05:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में  मागों को लेकर मनाली में पर्यटन कारोबार से जुडे लोग एडीएम से मागों को लेकर ज्ञापन सौ
विज्ञापन
एसडीएम से मिले बुरूआ और पलचान पंचायत के लोग और पर्यटन कारोबारी
विज्ञापन

बोले-सभी एडवेंचर गतिविधियों का पैकेज बनाकर कर रहे हैं ओवर चार्ज
शिकायत में कहा, पंचायतों पर काम करने का आरोप सरासर गलत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साहब, स्नो ड्रेस बेचने वालों के हाथों मनाली आने वाले पर्यटक लुट रहे हैं और बदनामी एडवेंचर गतिविधियों से जुड़े लोगों की हो रही है...इस कलंक से बचाने लिए हमारी मदद करो। एडीएम कुल्लू से मिलने पहुंचे उझी घाटी की बुरूआ, पलचान पंचायत के लोगाें ने यह बात कही है।
सैकड़ों लोगों के साथ बुरूआ और पलचान पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि और एडवेंचर गतिविधियों से जुड़े लोगों ने कहा कि मनाली से लेकर नेहरूकुंड तक जगह-जगह स्नो ड्रेस बेचने वालों की दुकानें हैं। इनमें अधिकतर दुकानदार पर्यटकों को स्नो ड्रेस देने की आड़ में तमाम एडवेंचर गतिविधियों का पैकेज दे रहे हैं। इन दुकानदारों ने बाकायदा पर्यटकों को पैकेज के लिए मनवाने के लिए दूसरे राज्य से लोगों को हायर किया है। जिन गतिविधियों को करवाने में एक पर्यटक कपल को 5 हजार रुपये लगते हैं, उसके ये दुकानदार 30 से 40 हजार तक ले रहे हैं। जबकि पर्यटन स्थल पर जो एडवेंचर गतिविधियां करवा रहे हैं, उन्हें सिर्फ पांच सौ से हजार रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन

क्या बोले-पंचायत प्रतिनिधि
बुरूआ पंचायत के प्रधान चूड़ामणी, पलचान पंचायत के पूर्व प्रधान देवी सिंह का कहना है कि पंचायतों पर स्नो ड्रेस एसोसिएशन ने क्षेत्र में एडवेंचर गतिविधियां रोकने का आरोप लगाया है, जो सरासर गलत है लेकिन पंचायतों और एडवेंचर गतिविधियों से जुड़ी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पर्यटकों को लूटने वाले पैकेज का विरोध किया है। पर्यटक सीधे संबंधित गतिविधियों से जुड़े एसोसिएशन के काउंटर पर जाकर टिकट काटकर गतिविधियां कर सकता है । इससे पर्यटकों को भी नुकसान नहीं होगा और एडवेंचर से जुडे़ हुए लोगों को भी फायदा होगा।
एडवेंचर के बहाने नशा कारोबार
पैराग्लाइडिंग से जुड़े रोशन लाल ठाकुर का कहना है कि स्नो ड्रेस वाले सभी गतिविधियों का पैकेज बनाकर पर्यटकों से ओवर चार्ज कर रहे हैं, जो गलत है । कई लोग बाहर से आकर इसकी आड़ में नशे का कारोबार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
इस संदर्भ में पर्यटन विभाग के साथ मिलकर समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए एडवेंचर से जुडे़ लोगों, पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी।
अश्विनी कुमार, एडीएम कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें