फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चेष्टा-कावा में मतदान के लिए जागरूक किए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपमंडल कुल्लू की गड़सा घाटी के चेष्टा और कावा गांवों में चुनाव की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें स्वीप टीम ने ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया। स्वीप टीम के सह नोडल अधिकारी मोहित ने ग्रामीणों को मताधिकार का महत्व समझाया।
विज्ञापन

उन्हें लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मोहित ने कहा कि स्वीप टीम गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। इसके लिए चुनाव की पाठशाला और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चेष्टा और कावा गांवों में चुनाव की पाठशाला करवाई गई। इसमें ग्रामीणों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सह नोडल अधिकारी चंद्रशेखर, बीएलओ निशु कुमारी और दुर्गा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें