फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव नारायण का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़े लोग

Sun, 29 Dec 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवता हुरगू काली नारायण अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकले हैं। 15 से शुरू हुई देवता की परिक्रमा 31 दिसंबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन

इससे पहले देवता के सम्मान में विभिन्न स्थानों पर मगर पुन्नू मेलों का आयोजन किया गया। रविवार को देवता वापस जौंगा गांव स्थित अपने देवालय पहुंच गए हैं। देवता दो दिन तक यहीं रुकेंगे। 31 दिसंबर को अपने भंडार के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को महाराजा घाटी के तहत आने वाले जौंगा गांव में देवता हुरगू काली नारायण का पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। इसके बाद देव परंपरा के अनुसार देवता को धूप पिलाने की रस्म का निर्वहन किया। गांव में देवता के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। आराध्य देवता के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से देवस्थल पर आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने देवता हुरगू काली नारायण के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता के कारदार देवता के कारदार मोती राम, गूर काशी राम, पुजारी पवन ठाकुर ने कहा कि देवता हुरगू काली नारायण 31 दिसंबर तक हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर देव परंपरा के अनुसार मगर पुन्नू मेले मनाए गए। कहा कि 31 दिसंबर को देवता की परिक्रमा पूर्ण होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें