फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एंबुलेंस में केलांग से मनाली पहुंचाया मरीज

Sun, 29 Dec 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-केलांग हाईवे से दौड़ने लगे फोर बाई फोर वाहन, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण मनाली से केलांग के बीच ठप हो गई थी वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। दो दिन बाद एनएच-तीन मनाली-केलांग मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गया है।
मनाली से केलांग के बीच रविवार को फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लाहौल घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। इतना ही नहीं, केलांग से एक मरीज को मनाली के लिए लाया गया।
बर्फबारी के चलते मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। हालांकि, मनाली-केलांग मार्ग में अभी धुंधी की तरफ सड़क जमने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी जोखिम भरी है। सड़क को ठीक करने का काम प्रगति पर है। बीआरओ के स्तींगरी में तैनात कमांडिंग आफिसर मेजर तेजस मोरे (70 आरसीसी) ने कहा कि बर्फ हटाने के लिए बीआरओ की मशीनरी डटी रही। मौसम खुलने से बीआरओ ने सड़क को फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। उदयपुर से मनाली तक सड़क बहाल हो गई है। बीआरओ के 94 आरसीसी उदयपुर के सहायक इंजीनियर नंद किशोर ने कहा कि उदयपुर से तांदी तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि मनाली से केलांग के लिए सड़क को फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई है। इसमें फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गई है। अटल टनल के आर पार फंसे सभी लोग रविवार को अपने गंतव्यों की ओर निकल गए हैं। सभी वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वे सड़क की स्थिति देखकर ही आवाजाही करें। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण सुबह शाम सड़क जमने की शिकायत रहती है। लिहाजा सड़क में आवाजाही सावधानी से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें