आठ महीनों से बंद सैंज-दुशाहड सड़क। स्त्रोत पाठक।
आठ माह से सड़क ठप, सात गांव को संपर्क कटा
सैंज (कुल्लू)। आपदा के आठ माह से सैंज-दुशाहड़ सड़क बंद है। सड़क के दंधिगाड़ से खोडुनाल तक जगह-जगह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई है।
यह सड़क खोडुनाल, नराडा़, पटियारा, दुशाहड़, भुशल, कौशा, देवगढ़ आदि गांवों को जोड़ती है। ऐसे में गांववासियों को सामान लाने और ले जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को रास्ता खराब होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि सड़क को ग्रामीणों ने खुद भी बहाल करने की कोशिश की लेकिन सड़क की हालत बहुत खराब होने से इस नहीं खोला गया है।
ग्रामीण रेशव ठाकुर,ओम प्रकाश, बबलू, ओम दत्त, दुनी चंद व गोपाल ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा इस मार्ग की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सड़क को जनहित में दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद